सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा। ग्रहण के कारण धुलैंडी 4 मार्च को, सेंधवा में आज बाजार में दुकानें आम दिनों की तरह खुली है

सेंधवा। शहर में होली पर्व पारंपरिक उत्साह और धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाया जा रहा है। दो मार्च को शहर के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
इस वर्ष तीन मार्च, मंगलवार को ग्रहण होने के कारण धुलैंडी का आयोजन एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब रंगों का त्योहार चार मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने यह निर्णय लिया है, ताकि पर्व की परंपरा और धार्मिक आस्था का पालन हो सके।

धुलैंडी की तैयारियों को लेकर मंगलवार को शहर के बाजार पूरी तरह खुले रहे। रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य त्योहार सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों ने भी विशेष तैयारियां की हैं। प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। वहीं कई लोग और समाजजन आज मंगलवार को भी धुलेंडी मना रहे है।



