सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा बयावली लड़कियां के सहयोग से बड़ी गणगौर पर निकला भव्य बाना, गूंजे मंगल गीत

सेंधवा। अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं बहू मंडल के तत्वाधान में बयावली लड़कियां के सहयोग द्वारा बड़ी गणगौर के पावन अवसर पर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य बाना निकाला गया। यह शोभायात्रा मंगल भवन से प्रारंभ होकर राजराजेश्वर मंदिर तक बैंडबाजों की मधुर धुनों के बीच निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं, युवतियों और बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बाना में आकर्षक रथ पर भगवान ईसर (शिव) एवं माता गौरी (पार्वती) का सजीव स्वरूप विराजमान था, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान ईसर जी द्वारा सत्यनारायण मंदिर पर पारंपरिक रूप से तोरण मारने की रस्म अदा की गई, जो गणगौर उत्सव का विशेष आकर्षण रही।
बड़ी संख्या में शामिल बयावली लड़कियों एवं समाज की महिलाओं ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए मंगल गीत गाए और माता गौरी से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल बना रहा और श्रद्धा-भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।


सत्यनारायण मंदिर पर अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल, कैलाश एरन, गिरधारी गोयल, राकेश एरन, राहुल गर्ग, सौरभ तायल, सुनील अग्रवाल, मुकेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
गणगौर पर्व राजस्थान एवं मध्य भारत का प्रमुख लोकपर्व है, जिसमें ‘गण’ का अर्थ भगवान शिव (ईसर) और ‘गौर’ का अर्थ माता पार्वती (गौरी) होता है। यह 16 दिवसीय पर्व चौत्र मास की तृतीया को मनाया जाता है। इस दौरान विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तथा अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर प्राप्त करने की कामना से शिव-पार्वती की आराधना करती हैं।

इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया, बल्कि समाज में एकता, श्रद्धा और उत्साह का सुंदर संदेश भी दिया। इस दौरान अनीषा मंगल, प्रिया अग्रवाल, हर्षिता मंगल, शुभी तायल, इशिता तायल, खुशी तायल, नेहा शर्मा, पिंकी शर्मा, वैष्णवी झवर, अनीषा झवर, पलक मित्तल, दिशा अग्रवाल, प्राची गर्ग, किरण गर्ग, निशि मित्तल, मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!