सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने की ईनाम उद्घोषणा

जनोदय पंच। सेंधवा। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना सेंधवा शहर के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर नकद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

थाना सेंधवा शहर के अपराध क्रमांक 227/2025 धारा 303(2), 317(2), बीएनएस में फरार आरोपी सुखराम पिता कांगर सिंह वास्कले निवासी ग्राम झाई थाना टांडा, जिला धार की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 1000 रुपये (एक हजार) की ईनाम उद्घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!