सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। नगर पालिका परिषद की बैठक में 67774 रुपए की शुद्ध बचत का बजट पारित

नगर पालिका परिषद की बैठक में 67774 रुपए की शुद्ध बचत का बजट पारित किया गया । परिषद द्वारा किसी भी तरह की कोई कर वृद्धि नहीं की गई । नगर के सौंदर्य करण हेतु नपा द्वारा दो प्रवेश द्वार भी बनाएगी ।
नपा से प्राप्त जानकारी अनुसार नपा कार्यालय के सभागृह में नपा परिषद की बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे रखी गई । बैठक में 17 विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए । नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, सीएमओ मधु चौधरी, व हरचरणसिंह भाटिया ने शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमैन अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, अनिल वाघ, भागीरथ सोनी, कृष्णा पालीवाल, सरला कोठारी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया । परिषद की बैठक में आगामी वर्ष का बजट पेश किया गया है बजट में 67774 रुपए की बचत का बजट प्रस्तुत किया गया है । जिसमें नपा की आय 34 करोड़ 44 लाख 60 हजार 815 की है ओर व्यय 32 करोड़ 71 लाख 70 हजार रुपए बताया गया है । परिषद ने नपा के करो में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया गया है । नगर के सौंदर्य करण हेतु नपा द्वारा इंदौर मार्ग व वरला रोड पर स्वागत द्वार बनाने का निर्णय लिया गया है । वही मप्र शासन की पहल पर नगर में गीता भवन बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है उक्त गीता भवन नई नपा कार्यालय के पास दूरसंचार विभाग की खुली पड़ी जमीन पर निर्माण किया जायेगा । परिषद ने साफ सफाई हेतु एक जेसीबी मशीन क्रय करने के साथ ही रोड स्वीपर मशीन भी खरीदने का निर्णय लिया गया है । नगर के डिवाइडर रॉड पर संकेत बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है । नगर की बढ़ती जनसंख्या को मध्यनजर रखते हुए नगर में जलसंकट से निपटने हेतु फिल्टर प्लांट पर पुराना फिल्टर प्लांट को मरम्मत कर इसे फिर से चालू करने का निर्णय लिया गया है । वही जल विभाग में लगने वाली सामग्री, स्टेशनरी, विद्युत सामग्री क्रय करने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है । इसके अतिरिक्त निवाली रोड पर अतिप्राचीन पानी की टंकी को तोड़कर नहीं टंकी के निर्माण व सीमेंट के पाइप को हटाकर नए आधुनिक पाइप लाइन बिछाने का निर्णय सर्व सहमति से पारित किया गया ।
*सिवरेज कार्य कार्य से नाराजगी व्यक्त की पार्षदों ने*
नगर में चल रहे सिवरेज कार्य को लेकर पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने कहा कि सिवरेज लाइन डालने के बाबजूद नालियों में पानी आ रहा है । कार्य करने के बाद बचे हुआ मालवा भी वही छोड़ दिया जाता है जिससे गंदगी फैल रही है । सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में पार्षदों व सिवरेज कंपनी की एक बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान कराएंगे । सिवरेज से संबंधित कोई शिकायत है तो उनका हेल्प लाइन नंबर 9243379809 पर कॉल कर सकते है।
*वार्ड विस्तार का प्रस्ताव रखा*
पार्षद छोटू चौधरी ने नपा अध्यक्ष यादव की सहमति से नपा में वार्ड विस्तार का प्रस्ताव रखा । चौधरी ने बताया कि नगर की जनसंख्या बढ़ती जा रही हैं नगर का भी विस्तार हो रहा है इसे में 24 वार्ड को बड़ा कर 30 वार्ड करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का प्रस्ताव रखा गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!