सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत

सेंधवा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य शुक्रवार से विधिवत प्रारंभ कर दिया गया। पंजीकृत किसानों ने खरीदी केंद्र पर पहुंचकर अपने गेहूं की तुलाई करवाई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खरीदी केंद्र पर पहुंचकर तौल कांटे की पूजा-अर्चना की तथा किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। इस दौरान “जय जवान, जय किसान” के नारे भी लगाए गए।

शुक्रवार दोपहर 11 बजे किले के पीछे स्थित मंडी गोदाम में गेहूं खरीदी शुरू हुई। शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिस पर 40 रुपये बोनस जोड़कर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी की जा रही है। वहीं चने की खरीदी 5875 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गेहूं की खरीदी 10 मई तक तथा चने की खरीदी 28 मई तक जारी रहेगी। खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता एस. वीरा स्वामी, सुरेश गर्ग एवं नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तौल कांटे की पूजा कर किसानों का सम्मान किया। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।

इस दौरान राहुल पवार, छोटू चौधरी, प्रकाश निकुम, विवेक तिवारी, विवेक छाबड़ा, गणेश राठौड़, हुकुम पवार, सुनील शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष व कृषक धनश्याम पालीवाल सहित तहसीलदार राहुल सोलंकी, कृषि विभाग से वी.एस. बौद्ध, भरतसिंह पटेल, किरण आवासे, प्रदीप रावत, प्रशासक राहुल मंडलोई (प्रबंधक वेयरहाउसिंग), सैफुद्दीन अली मार्केटिंग प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!