सेंधवा। ब्राह्मण समाज ने मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई।

सेंधवा। श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज द्वारा भारत रत्न पं. मदनमोहन मालवीय की जयंती बहुत उल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ पं. मदनमोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा जागृति व्यास के द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना साथ हुआ।
इस अवसर पर उनके राष्ट्रसेवा, शिक्षा और सामाजिक समरसता के आदर्शों का स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान हिन्दी साहित्य समीति संस्कृति मंत्रालय भोपाल द्वारा सम्मानित साहित्यकार विशाल त्रिवेदी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु शिक्षक दीपक चतुर्वेदी का सम्मान किया। इस अवसर पर चित्रकला की उभरती कलाकारा पंखुड़ी पण्ड्या का भी सम्मान किया गया जिसने प.मदन मोहन मालवीय का शानदार चित्र बनाया। इस अवसर पर बच्चों के लिए चेयर रेस,चलेगी रेस का आयोजन भी हुआ। आज ही समाजजनों के द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का प्रमुख उद्देश्य समाज की बहुप्रतीक्षित धर्मशाला निर्माण योजना पर विचार-विमर्श कर इसके निर्माण हेतु रूपरेखा, भूमि चयन, वित्तीय संसाधन तथा जनसहयोग पर विस्तार से चर्चा की। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने इस पुनीत कार्य में तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

अंत में श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज की जिला उपाध्यक्ष ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए प.मदनमोहन मालवीय जयंती की शुभकामनाएँ दी और धर्मशाला निर्माण को शीघ्र मूर्त रूप देने का आह्वान किया। समारोह में समाज के अध्यक्ष अजय जोशी, संजय दुबे, विनोद व्यास, आनंद रावल, किशोर जोशी, शिशिर दुबे, कार्य कारिणी के सभी सदस्य महिला अध्यक्ष रंजना व्यास, सुधा दुबे, प्रवीणा जोशी,चंचला जोशी वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे।




