सेंधवा; अग्रवाल सोशल ग्रुप महिला मंडल ने मनाई तिलक होली, फूलों की होली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रतियोगिताओं से बढ़ा उत्साह, होली उत्सव में मातृशक्ति की सहभागिता, जल संरक्षण और पक्षियों के लिए कुंडे वितरित

जनोदय पंच। सेंधवा में अग्रवाल सोशल ग्रुप महिला मंडल द्वारा बुधवार को तेज विहार कॉलोनी में ईको होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली और तिलक होली उत्सव मनाया गया। ग्रुप का उद्देश्य पानी बचाने और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जनमानस तक पहुंचाना रहा। सनातनी पारंपरिक त्योहार की भावना के साथ फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता और हिंदी होली गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित कर कार्यक्रम की गुणवत्ता बढ़ाई गई। समाज की बहू-बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न आयोजन
कार्यक्रम संस्थापिका रेखा उमेश गर्ग, संरक्षक रुक्मणी अग्रवाल, उमा गर्ग, राधा नरेड़ी, सरोज तायल, ममता एरन, अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, उपाध्यक्ष संध्या तायल, सचिव साधना मित्तल, कोषाध्यक्ष बबीता गर्ग, सांस्कृतिक प्रभारी सीमा गोयल, बहू प्रभारी काजल गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समस्त कार्यकारिणी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि ने रखे विचार, जल कुंडे वितरित
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सार्वभौम सनातन धर्म महासभा की एडवोकेट विमला शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार बुराई के अंत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व जात-पात और उच्च-निम्न भाव त्यागकर खुशी और उमंग का वातावरण निर्मित करता है। पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव आपसी भूलों को क्षमा कर सौहार्द बढ़ाने का अवसर देता है। निकट भविष्य में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए जल कुंडे भी वितरित किए गए।



