सेंधवा
सेंधवा; अनील वाघ बने एल्डरमैन, महाराष्ट्र समाजजनों ने शाल-श्रीफल से किया स्वागत

सेंधवा। महाराष्ट्र समाज सेवा समिति, सेंधवा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका सेंधवा में महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष अनील आबा वाघ के एल्डरमैन पार्षद पद पर नियुक्त होने पर उनके निवास स्थान पहुंचकर भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रकाश निकुंम, दगडू कदम, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद कैलाश सोनी, बापु, डैनी, सुपडु जाधव, पूर्व एल्डरमैन भगवान गायकवाड, प्रकाश मिस्त्री, कमल वारुले, मनोज सोनी उपस्थित थे।
इसी प्रकार एक दिन पूर्व बुधवार को अनिल वाघ का स्वागत चालीसगांव के नगर पालिका उपाध्यक्ष हर्षल चौधरी नगर सेवक अनिल ठाकुर नगरसेवा मुकेश दादा चौधरी समस्त मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया





