सेंधवा
सेंधवा: मनोज शर्मा बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष

सेंधवा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली की अधिसूचना के अनुसार जिले में अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें प्रस्तावक मोहनलाल शर्मा द्वारा मनोज छगनलाल शर्मा बरूफाटक को जिला अध्यक्ष और जगदीश शर्मा (गुरु) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का समाजजनों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश जांगिड़ ने उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैलाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल दिनेश शर्मा, जगदीश शर्मा, मदनलाल शर्मा, विश्वेश्वर शर्मा, दीनदयाल जांगिड़, प्रकाश जांगिड़, राकेश जांगिड़, मुकेश जांगिड़ उपस्थित रहे।



