सेंधवा: नवकार महिला मंडल ने आयोजित किया ज्ञानवर्धक आयोजन, प्रश्नमंच में बच्चों ने दिखाया उत्साह
नवकार महिला मंडल के आयोजन में टेली फिल्म, प्रश्नोत्तरी और समूह प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को दी गई धार्मिक जानकारी

जनोदय पंच। सेंधवा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत नवकार महिला मंडल द्वारा बच्चों के लिए टेली फिल्म और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुपों ने भाग लिया। 30 मार्च को शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता
सेंधवा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत नवकार महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवकार महिला मंडल की अध्यक्षा लीना जैन ने बताया कि समाज के बच्चों को एक टेली फिल्म के माध्यम से पंच परमेष्ठि और पाप से संबंधित जानकारी दी गई।
प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिए जवाब
टेली फिल्म के प्रदर्शन के बाद बच्चों से उससे जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिसमें वीरती जैन, निर्वेद जैन, हर्षित मोमाया, संवेग जैन, अयाना खोना, गर्वित शाह, प्रिशा मोमाया, जीयांश मोमाया, आशी गांधी, विराज शाह ने जवाब दिए।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में ग्रुपों का प्रदर्शन
इसके बाद भगवान महावीर स्वामी के चरित्र पर आधारित चलचित्र प्रस्तुत किया गया और समूह बनाकर प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नवकार ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा, शासनम ग्रुप द्वितीय स्थान पर और जय जिनेन्द्र ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का संचालन सेजल रोहित मोमाया, नेहल तेजस शाह, नम्रता पवन शाह, खुशबू प्रकाश खोना द्वारा किया गया। 30/03/26 सोमवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे शोभायात्रा श्री आदिनाथ जैन मंदिर से झांकी मार्ग होते हुए जैन मंदिर में समापन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और संघ का स्वामी वात्सलय आयोजित किया जाएगा।



