सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन, विकास की धारा को मिलेगा बल

सेंधवा । सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिलारिया एवं कैरमाला सहित आसपास के क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का एक और उदाहरण देखने को मिला। क्षेत्र के ग्रामीण भाइयों ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने दी।


अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास आर्य ने सभी नव-भाजपा सदस्यों का पार्टी का गमछा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों में पार्टी के प्रति उत्साह, विश्वास एवं समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता विकास आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव गरीब, किसान, मजदूर एवं आमजन के हितों के लिए कार्य करती आई है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का यह समर्थन दर्शाता है कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति को पसंद कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सदैव अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यरत है, और आप सभी के जुड़ने से यह संकल्प और अधिक सशक्त होगा ।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवसदस्यों ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलकर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!