सेंधवाअपराधमुख्य खबरे

सेंधवा: फर्जी पहचान बनाकर हुबली में कर रहा था व्यापार, पुलिस ने 2,000 रुपए के ईनामी को कर्नाटक से दबोचा

तकनीकी साक्ष्यों और संयुक्त कार्रवाई से आरोपी की लोकेशन हुबली में मिली, न्यायालय ने भेजा जेल।

सेंधवा पुलिस ने लाल मिर्ची बेचने के नाम पर बड़ी धनराशि की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे एक आरोपी को कर्नाटक के हुबली से पकड़ा। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर अलग नाम से रह रहा था और वहीं मसालों का व्यापार कर रहा था।

थाना सेंधवा शहर पुलिस ने लगभग 20 महीने से फरार चल रहे 2,000 रुपए के ईनामी आरोपी सोमनाथ पिता हनुमंथा कागल, उम्र 36 साल, निवासी फर्स्ट लाइन केवीपी कॉलोनी गुंटूर आंध्रप्रदेश को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया। आरोपी ने फरियादी से लाल मिर्ची बेचने के नाम पर 5.64 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चुस्त और चालाक तरीके से अपनी मूल पहचान छुपाकर हुबली में फर्जी नाम से रह रहा था और वहीं लाल मिर्ची तथा हल्दी का व्यापार कर रहा था।

 धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, ईनामी घोषणा भी हुई थी

घटना 27 अप्रैल 2024 की है, जब सेंधवा निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओम ट्रेडर्स गुंटूर आंध्रप्रदेश के मालिक सोमनाथ कागल ने 5,64,500 रुपए लेकर मिर्ची नहीं भेजी और रकम अपने बैंक खाते में जमा करवा ली। थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश संभावित स्थानों पर करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2,000 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई थी।

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने आरोपी के संबंध में लगातार जानकारी एकत्रित की और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि वह 18 माह से अलग-अलग पहचान के साथ हुबली कर्नाटक में रह रहा है। टीम थाना सेंधवा शहर से लगभग 1000 किलोमीटर दूर हुबली पहुंची और आरोपी सोमनाथ पिता हनुमंथा कागल को गिरफ्तार कर सेंधवा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के अनुसार आरोपी से अन्य स्थानों पर की गई धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, एएसआई संजय पाटीदार, एएसआई मनीष सोलंकी, आरक्षक 591 निरज डांगरे, उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर 180 योगेश पाटिल, आरक्षक माडिया डावर, अर्जुन नरगावे और साइबर सेल बड़वानी सहित संपूर्ण थाना सेंधवा शहर पुलिस टीम की भूमिका रही।



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!