सेंधवा की बेटी प्राची ने बढ़ाया शहर का मान, सीए परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
सेंधवा की प्राची शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।

सेंधवा की प्राची शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद समाजजनों ने प्राची और उनके परिवार को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेंधवा की प्रतिभाशाली छात्रा प्राची शर्मा, पिता गजेंद्र शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर और समाज का नाम रोशन किया है। सोमवार को घोषित परिणाम में प्राची ने उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल की। इस उपलब्धि से पूरे ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है।
समाज में उत्साह और बधाइयों की बौछार
प्राची की इस उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और नागरिकों ने उन्हें तथा उनके परिवार को बधाई दी है। समाज के बद्रीप्रसाद शर्मा, विनोद शर्मा, गिरवर शर्मा सहित अनेक समाजजनों ने कहा कि प्राची की मेहनत और लगन आज समाज की हर बेटी के लिए प्रेरणा बनी है। समाजजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
मेहनत और समर्पण की मिसाल बनी प्राची
प्राची शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सेंधवा के युवाओं ने भी प्राची की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है



