सेंधवा के शैलेंद्र कनौजे ने बिना कोचिंग 82.41% से क्लियर किया जेईई मेन्स, आदिवासी हॉस्टल से सफलता की मिसाल
चाटली आदिवासी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले शैलेंद्र ने बिना कोचिंग हासिल की सफलता, विद्यालय स्टाफ ने दी बधाई

जनोदय पंच। सेंधवा क्षेत्र में जेईई मेन्स परिणाम के बाद विद्यार्थियों की उपलब्धियां सामने आई हैं। चाटली आदिवासी हॉस्टल में रहने वाले शैलेंद्र कनौजे ने बिना कोचिंग 82.41 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेईई मेन्स क्लियर किया। वहीं अमित मुलेवा ने 98.36 प्रतिशत अंक हासिल किए।
बिना कोचिंग हासिल की सफलता
जनोदय पंच। सेंधवा। हाल ही में जेईई मेन्स का परिणाम घोषित हुआ। जेईई मेन्स के लिए अनेक विद्यार्थी और पालक लाखों रुपए खर्च कर कोचिंग क्लास करवाते हैं, इसके बाद भी सफलता कुछ छात्रों को ही मिलती है। इसी क्रम में चाटली आदिवासी हॉस्टल में रहने वाले स्कूल के विद्यार्थी शैलेंद्र, पिता शांतीराम कनौजे ने बिना किसी कोचिंग के 82.41 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेईई मेन्स क्लियर किया।
शैलेंद्र ग्राम आछली के गरीब किसान परिवार से हैं। छात्र ने बिना किसी सहयोग और सहायता के, केवल अपनी मेहनत और विद्यालय शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।
शिक्षकों और हॉस्टल अधीक्षक को दिया श्रेय
छात्र शैलेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय शिक्षकों के मार्गदर्शन और हॉस्टल अधीक्षक जगदीश डावर के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया।
विद्यालय स्टाफ ने दी बधाई
शैलेंद्र की सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य शारदा जाधव, वरिष्ठ शिक्षक मनोज मराठे, विज्ञान शिक्षक गुच्छा ब्राह्मणे, बी.एल. नरगावे, अरविंद सोलंकी, चंपालाल कन्नोजे, आईटी शिक्षक हार्दिक सोनी, बसन्ती चौहान, सुनिता नायर और हॉस्टल अधीक्षक जगदीश डावर ने छात्र को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसी तरह विद्यालय के शिक्षक संतोष मुलेवा के पुत्र अमित मुलेवा ने जेईई मेन्स में 98.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता को गौरवान्वित किया।



