सेंधवा में शिक्षा प्रसारक समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

सेंधवा : शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा जोगवाड़ा रोड स्थित भवन में होली उत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये रंगो का त्यौहार है जिसे हम सभी मिल जुल कर मनाते है। पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल एवं उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी द्वारा होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। कार्यकम में नितिन शर्मा एवं हिमांशु मालाकार द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्वाति तिवारी द्वारा किया गया। होली महोत्सव में श्रीमती मीना सोनी द्वारा खेल प्रतियोगिता करवाई गई। आभार संस्था सचिव अशोक कुमार सकलेचा द्वारा माना गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिलीप कानूनगो, कोषाध्यक्ष दीपक लालका, सहसचिव मनोज कानूनगो, महेश सोनी, प्रहलाद यादव , शरद कानूनगो, मोहन शरण खंडेलवाल, गिरधारीलाल गोयल समस्त प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रह कर धूम धाम से एक दूसरे गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी ।



