सेंधवा

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान

जनोदय पंच। सेंधवा। नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा आयोजित मेले में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा शासन द्वारा इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
साथ ही सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने तथा ग्राहकों को कपड़े या कागज के थैले उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!