सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा: शासकीय पीजी कॉलेज में खेल गतिविधियों का आगाज, खो-खो और बैडमिंटन हुए आयोजित

वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार से चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, पहले दिन खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

सेंधवा: वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत खेल गतिविधियों का आगाज शुक्रवार से हुआ। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।


बैडमिंटन में भूमिका और कासिफ रहे प्रथम

बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्रा) में भूमिका स्वामी प्रथम, रोशनी आर्य द्वितीय एवं सिद्धि गुप्ता तृतीय रहीं। जबकि बैडमिंटन (छात्र) में प्रथम कासिफ अली, द्वितीय इरफान मंसूरी एवं तृतीय दीपेश लोहारे रहे। खो-खो (छात्रा) में फाइनल मुकाबला विज्ञान एवं कला संकाय के बीच हुआ, जिसमें कला संकाय की टीम विजेता रही।


शिक्षकों ने प्रतियोगिताएं संपन्न कराईं

विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रो मीतु मोतियानी, प्रो अरुण सेनानी, प्रो शुभम वर्मा, प्रो शैलेंद्र दुबे, डॉ विष्णु निकुम, प्रो इरशाद मंसूरी, डॉ अखलाक खान, प्रो रानु पाटिदार ने संपन्न करवाईं। यह जानकारी खेल संयोजक डॉ विक्रम जाधव एवं क्रीड़ाधिकारी डॉ अविनाश वर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!