सेंधवामुख्य खबरे

कक्षा 5 वी 8 वी की बोर्ड परीक्षा में नेहरू स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

 जनोदय पंच। सेंधवा। शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकेन्डरी स्कूल ( हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम ) का सत्र 2025-26 के कक्षा 5 वी एवं 8 वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा, उल्लेखनीय यह है कि संस्था के 118 विद्यार्थियों में से 112 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की। जो की संस्था के लिए गौरव की बात है।

समिति अध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई ने बताया की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 5 वी में 41 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । कक्षा 8 वी में 39 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इसी तरह हिन्दी माध्यम में कक्षा 5 वी में 19 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें शत् प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8 वी में 19 विद्यार्थी शामिल हुए इसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 5 वी में सायमा शेख 94% ( प्रथम ), लावण्या चौहान 92.75%( द्वितीय ) सदफ मंसूरी 92 %( तृतीय ) रहे एवं कक्षा 8 वी इकरा मंसूरी 90.83%( प्रथम ), प्रतिज्ञा बहारे 88.66%,( द्वितीय ) यश भारती गोस्वामी 88% (तृतीय) रहे।

हिन्दी माध्यम में कक्षा 5 वी में दिव्यांशी जांगिड़ 89% ( प्रथम ), दर्शन चौधरी 86.75% ( द्वितीय ),अक्षय चौहान 85.25%( तृतीय ) रहे एवं कक्षा 8 वी में विद्या जाधव 88.66%( प्रथम ), रोहित सेनानी 86.5% ( द्वितीय ), तेजस्विनी सोनी 86% ( तृतीय ) रहे।

विद्यार्थियों की सफलता पर समिति अध्यक्ष रविन्द्रसिंह मंडलोई , पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी.एल.जैन, उपाध्यक्ष शैलेषकुमार जोशी, सचिव अशोककुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका, सहसचिव मनोज कानूनगो, प्राचार्य हेमंत खेडे, प्राचार्य राहुल मंडलोई, प्रधानपाठक देवेन्द्र कानुनगो ,समस्त सदस्यों एवं स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!