सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन में दौड़ और क्रिकेट में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए टीम बनी क्रिकेट विजेता

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को 100 मीटर दौड़ एवं क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। 100 मीटर दौड़ (छात्रा) में प्रथम लक्ष्मी जाधव एवं द्वितीय अदिति चौहान रही। 100 मीटर दौड़ (छात्र) में प्रथम अतुल आर्य एवं द्वितीय प्रकाश सोलंकी रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की विशेष मांग पर अलग-अलग टीमों के बीच मैच कराया गया। पहले मैच में एमए की टीम को हराकर होस्टल की टीम विजेता बनी। अगला मैच बीएससी एवं बीकाम की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बीएससी की टीम विजेता रही। तीसरा मैच बीए की टीम ने जीता। सेमीफाइनल होस्टल एवं बीए के बीच हुआ, जिसमें बीए की टीम विजेता रही। फाइनल मैच बीए एवं बीएससी के बीच हुआ। रोमांचक मैच में बीए की टीम विजेता रही।

अंपायर, स्कोरर और आयोजन टीम

अंपायर रहे प्रो तपन चौबे, प्रो राजेश नावड़े, प्रो बलराम डूडवे, प्रो शुभम वर्मा, प्रो निलेश ठाकुर एवं डॉ विष्णु निकुम। स्कोरर डॉ सायसिंग अवास्या एवं कमेंटेटर प्रो लेफ्टिनेंट संजय चौहान थे। उक्त विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता को प्रो जितेन्द्र सूर्यवंशी, डॉ मनोहर सोलंकी, प्रो इरशाद मंसूरी, प्रो शिव बार्चे एवं प्रो परमसिंग बरडे ने निर्विवादित संपन्न करवाया। सम्पूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी खेल संयोजक डॉ विक्रम जाधव एवं क्रीड़ाधिकारी डॉ अविनाश वर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!