सेंधवा: ग्राम पंचायत गोईवाकी में टंट्या मामा जयंती व 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना
शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटेल फल्या वाकी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और ग्रामसभा आयोजित

सेंधवा | जनोदय पंच सेंधवा ग्राम पंचायत गोईवाकी में 26 जनवरी को टंट्या मामा भील की जन्म जयंती एवं 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटेल फल्या वाकी में देशभक्ति गीतों और आदिवासी गीतों पर नृत्य किया गया। 12 से अधिक नृत्य टीमों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
नरेन्द्र सोलंकी, उपसरपंच ग्राम गोईवाकी द्वारा सभी नृत्य टीमों को पेन, पेंसिल, बालपोथी, कॉपी किताब, आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी महापुरुषों की फोटो वितरित की गई। छात्र, छात्राओं, बालिका एवं आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य टीम को 500-500 रुपए पुरस्कार दिए गए। शिक्षकगणों को टंट्या मामा भील, बिरसा मुंडा, भीमा नायक, खाज्या नायक क्रांतिकारियों की छायाचित्र फोटो से सम्मानित किया गया। महेश डावर द्वारा सभी नृत्य टीमों को पांच-पांच सौ रुपए पुरस्कार दिए गए। कुल 6000 रुपए का पुरस्कार वितरण किया गया। उपसरपंच नरेन्द्र सोलंकी द्वारा पटेल, पुजारा, वार्ती, गांव डाहला को साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवी मनोज सापले, अमित नरगावे, मोहन नरगावे, संजय निंगवाले, हेमंत निंगवाले एवं अन्य युवा नृत्य टीमों को पुरस्कार दिए गए।
विशेष ग्रामसभा और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
बाद में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। 2026-27 के निम्न कार्यों को मंजूरी देते हुए प्रस्तावित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ग्रामसभा व कार्यक्रम में रवि डुडवे, सरपंच, नरेन्द्र सोलंकी, उपसरपंच, बंटी निकम, सचिव, भाया पटेल, दिनेश पटेल, बारका पुजारा, लालसिंग नरगावे, अमित नरगावे, मनोज सापले, मोहन नरगावे, ईसाराम नरगावे, संजय निंगवाले, हेमंत निंगवाले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।



