महावीर कॉलोनी में फाग उत्सव से सराबोर हुआ मंदिर परिसर

सेंधवा। महावीर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर रंग, गुलाल और भक्ति के अनुपम संगम का साक्षी बना। सखी एकता महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों और रसिया भजनों पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में “राधे-श्याम” के जयघोष और ढोलक की थाप से भक्तिमय माहौल निर्मित हो गया। महिलाएं अपने उत्साह को रोक नहीं सकीं और “मेरो खो गया बाजूबंद श्याम तेरी होरी में”, “मेरी भीगी चुनरिया बनवारी रंग डाल गयो” तथा “आज श्याम संग होली खेलूं” जैसे रसिया गीतों पर झूम उठीं। फूलों की होली और रंग-बिरंगे गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर सभी ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। ढोलक की मधुर थाप, पारंपरिक होली गीतों और सजीव प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह रंगमय और भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भी इस रंगारंग आयोजन का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी जयंत शर्मा, सचिव चंदा राठौड़, कोषाध्यक्ष सरला लड्ढा सहित ज्योति बैरागी, छाया शर्मा, पवित्रा शर्मा, संगीता चौहान, लीना सिंह, राधा काकाजी कोमल कानूनगो मंजू मावकर, सुमित्रा किराड़े, संगीता कदम, मंगला पाटील, उर्मिला अग्रवाल, भारती नायक, रुचि कोठारी, नेहा लड्ढा ,चारु कुलकर्णी, भागवत बिना पवार शकुंतला चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं। फाग उत्सव ने यह संदेश दिया कि रंगों का यह पर्व केवल उल्लास का नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भक्ति का भी प्रतीक है।




