सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट बैठक की संभावना, 2 मार्च को आ सकते हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बड़वानी जिले में 2 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागलवाड़ी में प्रदेश की ‘कृषि कैबिनेट’ की बैठक आयोजित हो सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जुलवानिया के पारंपरिक भगोरिया हाट में भी शामिल हो सकते हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार देर रात कलेक्टर जयति सिंह ने जुलवानिया और नागलवाड़ी पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, मंच और वीआईपी बैठक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर जयति सिंह ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन प्रशासन पूरी तैयारी के साथ जुटा है।

बीजेपी संगठन भी इस संभावित दौरे को लेकर उत्साहित है। जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि यदि भिलट देव की नगरी नागलवाड़ी में कैबिनेट बैठक होती है तो यह जिले के लिए गर्व का विषय होगा और क्षेत्र को नई सौगातों की उम्मीद मिलेगी। कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, प्रभारी एसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी आयुष अलावा, मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी विभागों को समन्वय के साथ तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!