उमंग उत्सव का यह मंच आत्मविश्वास और नई उर्जा के संचार का प्रेरणास्रोत हैं- विधायक सोलंकी
सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन ” *उमंग उत्सव “* के अंतिम दिन शुक्रवार को समापन समारोह, पुरस्कार वितरण एवं स्नेह भोज का आयोजन हुआ ।

समापन समारोह की अध्यक्षता माननीय मोंटू सोलंकी, विधायक विधानसभा सेंधवा ने की , मुख्य अतिथि श्री सुनील नरगावे, विधायक प्रतिनिधि, विशेष अतिथि श्री अरुण गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ,श्री प्रिंस शर्मा एडवोकेट,श्री अमित गुर्जर , डॉ एच डी वैष्णव पूर्व प्राचार्य,प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले, मुख्य परामर्शदाता डॉ संतोषी अलावा, डॉ एम एल अवाया मंचासीन अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में समापन हुआ । मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया ।स्वागत भाषण डॉ एम एल अवाया द्वारा दिया गया ।

इस अवसर पर माननीय मोंटू सोलंकी विधायक ने विद्यार्थियों कहा उमंग उत्सव का यह मंच आत्मविश्वास और नई उर्जा के संचार का प्रेरणास्रोत हैं जो कि आपके नाम को रोशन करने में मददगार होगा । उन्होंने विद्यार्थियों की लाइब्रेरी की व्यवस्थागत सुविधाएं के संबंध में कि गई मांग ने संबंध में आश्वस्त किया कि मैं इसका जल्द से जल्द निराकरण करुंगा । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़ी समस्या हो ,चाहे महाविद्यालयीन आप मुझे बताये मैं उसे पूर्ण करने का हरदम प्रयास करुंगा । उन्होंने विद्यार्थियों से निवेदन किया आप पढ़ाई पूरी ईमानदारी और शिद्दत के साथ करें ।

श्री सुनील नरगावे ने कहा कि शिक्षा एक प्रकार से शेरनी का वह दूध है जो पीएगा वह दहाड़ेगा । इसलिए संघर्ष के बावजूद पढ़ाई जारी रखें । उन्होंने यह भी कहा पढ़ाई का लक्ष्य केवल नौकरी पाने तक सीमित न होकर उसके व्यापक अर्थ को चरितार्थ करने की जरूरत है । श्री प्रिंस शर्मा एडवोकेट ने कहा यह मेरे लिए गौरवान्वित होने का क्षण है कि जिन प्राध्यापकों से मैने शिक्षा ली आज उनसे से मैं सम्मानित हो रहा हूं । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा आप मन लगाकर पढ़ाई करे और उस मार्ग से अपनी उन्नति करें प्रगति करें । क्योंकि शिक्षा ही वह साधन जिससे हम स्वयं से लेकर देश की उन्नति में सहायक बन सकते हैं ।श्री अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि आप हमेशा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहे । समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेश्वर खरते, डॉ राहुल सूर्यवंशी एवं डॉ वैशाली मोरे ने किया । आभार मुख्य परामर्शदाता डॉ संतोषी अलावा ने माना।
पुरस्कार वितरण एवं स्नेह भोज में प्रो अरुण सेनानी, डॉ अखलाक खान,प्रो लेफ्टिनेंट संजय चौहान,प्रो शुभम वर्मा,प्रो भारत सिंह जामोद, डॉ मनोज तारे, ,प्रो तपन चौबे,प्रो शिव बार्चे , डॉ किशोर सोलंकी,प्रो बी एस जमरे , डॉ विक्रम जाधव, ,प्रो दीपक मरमट,प्रो भोलाराम बाम्हणे,का सहयोग रहा । समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डॉ गिरीश कानुनगो एवं श्रीमती ज्योति सोनी सदस्य पूर्व जनभागीदारी समिति ,श्री राहुल सोलंकी सहित सम्पूर्ण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे । सम्पूर्ण आयोजन में प्रकाश सोलंकी एवं अर्जुन डुडवे एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा ।



