सेंधवामुख्य खबरे

निवाली रोड पर ट्रेलर दुर्घटना, सुबह कम यातायात से टली जनहानि

निवाली रोड सिविल अस्पताल चौराहे पर मोड़ लेते समय असंतुलित हुआ ट्रेलर, सड़क पर बिखरा खल-काकड़ा, चालक सुरक्षित

सेंधवा के निवाली रोड सिविल अस्पताल चौराहे पर शनिवार सुबह खल-काकड़े से भरा ट्रेलर पलट गया। खेतिया से मनासा जा रहा ट्रेलर मोड़ पर असंतुलित हुआ। हादसे में चालक सुरक्षित रहा, जबकि सड़क पर माल बिखर गया।

सेंधवा के निवाली रोड स्थित सिविल अस्पताल चौराहे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। खेतिया से मनासा (नीमच) खल-काकड़े लेकर जा रहा ट्रेलर मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर खल-काकड़ा बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।

सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा

यह घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। ट्रेलर क्रमांक RJ 09 GD 5745 निवाली रोड सिविल अस्पताल चौराहे के पास मोड़ लेते समय असंतुलित हो गया और सड़क पर पलट गया। ट्रेलर में भरा खल-काकड़ा पूरी तरह सड़क पर फैल गया।

  

कम यातायात ने टाला बड़ा नुकसान

निवाली रोड सेंधवा शहर के व्यस्ततम मार्गों में गिना जाता है और सिविल अस्पताल आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। रात के समय घटनास्थल के आसपास चौपाटी भी संचालित होती है। सुबह यातायात कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

चालक ने बताई पलटने की वजह

ट्रेलर चालक श्यामलाल मीणा ने बताया कि वाहन की गति कम थी। मोड़ पर टर्न लेते समय ट्रेलर के पिछले हिस्से में झोल आ गया, जिससे वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेलर में भरा माल सड़क पर बिखर गया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!