भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

निवाली। संविधान निर्माता श्भारत रत्नश् बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर निवाली नगर में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बाबा साहब का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ था इसी लिए हर साल इसी दिन महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया मनाया जाकर करोड़ों देशवासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है.
डॉ हुकुम पवार ने बताया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा न्याय, समता और सामाजिक उत्थान के जिन अमूल्य सिद्धांतों पर आधुनिक भारत की नींव रखी गई, उनके केंद्र में बाबा साहब का अद्वितीय योगदान सदैव अमर रहेगा।
उन्होंने वंचितों, शोषितों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को अधिकार, सम्मान और अवसर दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। बाबा साहब के सपनों का समतामूलक, सशक्त और समावेशी समाज बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है
डॉ हुकुम पवार द्वारा बाबा साहब द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब के मार्गदर्शन और आदर्शों ने हमारे जीवन के हर पड़ाव पर सही दिशा दिखाई है उनका मुस्कुराता चेहरा हमारे दिलों में जिंदा हैं। उनकी अनुपस्थिति हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है, लेकिन उनकी स्मृतियां हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। बाबा साहब भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और एक महान समाज सुधारक है जिन्होंने अपना जीवन समानता और न्याय के लिए समर्पित कर दिया था
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ हुकुम पवार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, केतराम ब्राह्मने , डी,आर,शितोले , कन्हैया अलूने,संतोष राठौड़, पार्षद दिलीप पटेल, सोहन भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए



