सेंधवा
सेंधवा कॉलेज में वीर बलिदानी खाज्या नायक की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

सेंधवा में वीर बलिदानी खाज्या नायक के शहादत दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ जीएस वास्कले ने वीर बलिदानी खाज्या नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि खाज्या नायक का संघर्ष और बलिदान आदिवासी स्वाभिमान और अदम्य साहस का प्रतीक है। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन परिवार के साथ प्रकाश सोलंकी, अर्जुन डुडवे और विद्यार्थी उपस्थित रहे।



