सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में गौ सेवा की अनूठी पहल, 51 क्विंटल भंडारे से गौमाताओं का किया सम्मान

सेंधवा में गुड़ी पड़वा पर गौशालाओं में भंडारा, समाज को दिया सेवा का संदेश

जनोदय पंच। सेंधवा में गुड़ी पड़वा के अवसर पर पंडित चेतन शर्मा और उनकी टीम ने गौशालाओं में 51 क्विंटल भंडारा कराया। शहरभर में गौमाताओं के लिए फल, चारा और अनाज वितरित कर समाज को गौ सेवा के प्रति जागरूक किया गया।


गौ सेवा अभियान का आयोजन

सेंधवा। पंडित चेतन शर्मा, चेतन यादव, मयंक राठोड़, हेमंत राजपूत, हेमंत (राजा) यादव पशु चिकित्सक, विक्की सोनी, लखन पाटिदार, संजय पाटिल और दीपक एसी द्वारा गुड़ी पड़वा एवं नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शहर में गौ सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेपाली रोड स्थित गौशाला सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 51 क्विंटल फल, सब्जियां, चारा, गुड़ और चना दाल का भंडारा कराया गया।

पूजन और सामाजिक संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से की गई। पंडित चेतन शर्मा ने कहा कि गाय को माता मानने के साथ-साथ उसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। विमला शर्मा ने बताया कि एक गाय के पालन में प्रतिदिन लगभग 200 रुपये का खर्च आता है और सामूहिक सहयोग से यह कार्य संभव है।

दान और सम्मान कार्यक्रम

निशा शर्मा ने बताया कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, कल्पना कोठारी, ज्योति सोनी, गायत्री गुप्ता, मनोज जोधपुरकर, बंटी जोशी, रेखा मंडली, अमित अग्रवाल, गीता कानून गो, स्मिता मंगल, भावसार, जितेंद्र गायकवाड, उषा तायल, प्रिया पालीवाल, मीना पालीवाल, अंजलि सोनवाने, मंजुला शर्मा, तोताराम एरन, सुशील चोमू वाला, भगवती कानून गो सहित अन्य लोगों ने दान दिया। रेखा गर्ग, निशा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सुप्रिया वैद्य द्वारा पंडित चेतन शर्मा का सम्मान किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!