सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाज

सेंधवा: अटल चौराहा मित्र मंडल की अनोखी पहल, दो स्वरूपों में सजी आकर्षक होलिका

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा अटल चौराहा मित्र मंडल के द्वारा इस बार फिर नवाचार करते हुए होलिका का आकर्षक श्रंगार किया गया है इस बार अटल चौराहा मित्र मंडल के द्वारा होलिका को दो स्वरूपों में सजाया गया है जिसमें एक और होलिका का वास्तविक स्वरूप जो वह राक्षसी स्वरूप में है वह दिखाया गया है तो वही दूसरे स्वरूप में एक सुंदर युवती के रूप में दर्शाया गया है श्रद्धालुओं को दोनों स्वरूपों के दर्शन एक साथ होंगे होलीका घूमती हुई रहेगी जिससे कि दोनों स्वरूप श्रद्धालुओं को दिखाई देंगे।

अटल चौराहा मित्र मंडल के द्वारा करीब 13 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गोबर के कांडों से आकर्षक होली का सजाई जाती है वही आकर्षक श्रंगार किया जाता है आकर्षक श्रंगार किया जाता है जो कि नगर सहित जिले भर में चर्चा का विषय रहता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से होली का दहन के दिन पूजन अर्चन करने के साथ ही दर्शन करने के लिए आते हैं अटल चौराहा मित्र मंडल के संदीप कुशवाह ज्ञानेंद्र तिवारी अनूप पालीवाल अक्षय श्रीवास गणेश नरगांवे गोल्डी पवार गौरव गुप्ता बाबूलाल वास्कले ऋषि पवार अनमोल भाटिया ओम चौधरी पप्पू सोनी राहुल नरगावे ऋषि भाटिया सहित मंडल के सदस्यों का योगदान रहता है अटल चौराहा मित्र मंडल की संदीप कुशवाह अक्षय श्रीवास ने बताया कि सोमवार 2 मार्च को रात 8 बजे होलिका दहन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!