सेंधवा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित, गर्मी में पेयजल संकट से मिलेगी राहत

सेंधवा। ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल द्वारा सेंधवा विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों में पानी के टैंकर वितरित किए गए। इस पहल से क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। सभी पंचायत के टैंकर नगर के मुख्य मार्ग से लाइन बंद होकर अपनी पंचायत के लिए निकले ।
इस दौरान सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण अंचलों में जल संकट एक गंभीर समस्या बन जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की पंचायतों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सेंधवा विधानसभा में पानी की किल्लत नहीं आने देंगे। अभी 23 टैंकर दे रहे 10 टैंकर बन रहे है । अगर किसी पंचायत को आवश्यक हे तो वह हमे बताए हम उन्हें भी देंगे ।

इसके पूर्व भाजपा नेता विकास आर्य ने कहा कि पंचायत स्तर पर पानी की समस्या को दूर करने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। इससे दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र में नर्मदा का पानी लाने के लिए अंतरसिंह दादा व सांसद पटेल ने कितने प्रयास किए गए तब जाकर इसकी स्वीकृति मिली है अब वरला बलवाड़ी में भी नर्मदा का पानी से सिंचाई परियोजना की स्वीकृति हुई है। अब हमारे किसान नर्मदा के पानी से सिंचाई करेंगे । किसी भी पंचायत को पानी की किल्लत नहीं आने देंगे ।
मोहन जोशी ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति को देखते हुए समय रहते टैंकर उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी और लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरानसांसद निधि से सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में 23 पानी के टैंकर का वितरण किए गए ।।
मंच पर एस वीरा स्वामी, विकास आर्य, बसंतीबाई यादव, लता पटेल, छोटू चौधरी, विवेक छाबड़ा, लक्ष्मी शर्मा, संजय यादव, मोहन जोशी, जीरभान नाना, आत्माराम वाकडे, सुनील अग्रवाल, सुरेश गर्ग, प्रखर शर्मा, ललिता शर्मा, राजू चौधरी, हुकुम पवार, राहुल पवार, बंटी जमरे जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*इन पंचायतों को वितरित किए गए टैंकर*
पलासपानी, भलाबेड़ी, रोजानिमाल, टाक्यापानी, बाख़ली, बढ़ियापानी, पीपरखेड़ा, कुसमी, थीगली, घुड़चाल, खापरखेड़ा, राजगांव, केलपानी, जुलवानिया, पिपल्यागोई, ईनायकी, सोलवन, मोहनपूरा, झापड़ीमली, चिरमिरिया, अम्बावतार, खपाड़ा, मेहगांव ग्राम पंचायत को 5500 लीटर के पानी टैंकर वितरित किए गए ।



