सेंधवा

सेंधवा: शासकीय महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 2 मार्च तक चलेगा योग शिविर, विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे अष्टांग योग और प्राणायाम

उच्च शिक्षा विभाग प्रायोजित शिविर में कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल की सहभागिता

सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेंधवा में बुधवार से योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। 2 मार्च तक चलने वाला यह शिविर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित है और इसके आयोजनकर्ता कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केन्द्र, भोपाल है।

योग के महत्व की जानकारी

पहले दिन योगाचार्य राकेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को बताया कि इस शिविर में योग क्या है, इसके क्या फायदे हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है, यह बताया और सिखाया जाएगा। साथ ही अष्टांग योग, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा आदि के बारे में बताया और करवाया जाएगा।

              प्रारंभिक सत्र में क्रीड़ाधिकारी डॉ अविनाश वर्मा ने शिविर से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें हिस्सा लें। यह शिविर आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन और आंतरिक शक्ति को भी उन्नत करेगा। इस अवसर पर डॉ राहुल सूर्यवंशी, प्रो शिव बार्चे सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!