सेंधवा; धवली क्षेत्र के युवा जामसिंह भुगवाड़े ने पूरी की नर्मदा परिक्रमा, भाजपा नेता आर्य ने किया सम्मान

जनोदय पंच। सेंधवा। धवली क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण तब बना जब ग्राम के युवा जामसिंह भुगवाड़े ने माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूर्ण कर क्षेत्र का नाम सम्मानित किया। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा के पूर्ण होने पर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, जामसिंह भुगवाड़े ने आस्था और समर्पण के साथ नर्मदा परिक्रमा पूरी की। यह साधना क्षेत्र के युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। स्वागत अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी धार्मिक निष्ठा और संकल्प की सराहना की। भाजपा नेता विकास आर्य ने कहा कि यह पूरे धवली क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने माँ नर्मदा से प्रार्थना की कि जामसिंह भुगवाड़े पर सदैव कृपा बनी रहे और उनके जीवन में सुख, शांति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बना रहा।




