मध्यप्रदेशमुख्य खबरे
भाजपा सरकार की किसान नीतियों के विरोध में कृषि मंत्री का पुतला दहन, किसान कांग्रेस ने जताया आक्रोश
मूंग की एमएसपी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली आपूर्ति के मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन


जनोदय पंच। बड़वानी। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार शनिवार को ग्राम धवली क्षेत्र के गेरुघटक में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों, मूंग की एमएसपी पर खरीदी नहीं होने, खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानियों तथा किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में कृषि मंत्री का पुतला जलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसान कांग्रेस जिला बड़वानी के समस्त जिला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर किसान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान, अमरदीप चौहान, सुरमल खोटे, मोहन सोलंकी, लेदा पटेल, शांताराम खरते, संतीराम डावर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।