खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में बाबा सत्यनारायण मोर्य का सम्मान, राष्ट्रीय चेतना व भारतीय संस्कृति के प्रसार में वर्षों से सक्रिय

सेंधवा। राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलनों से लंबे समय से जुड़े बहुआयामी व्यक्तित्व बाबा सत्यनारायण मोर्य का सेंधवा पहुंचने पर सम्मान किया गया। समाज सेवी राजेश गर्ग के निवास स्थान पर परिजनों और ईस्ट मित्रों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

बाबा सत्यनारायण मोर्य चित्रकार, कवि, गायक, लेखक, कार्टूनिस्ट, ग्राफिक आर्टिस्ट और प्रभावी वक्ता के रूप में विख्यात हैं। वह श्रीराम जन्मभूमि, स्वदेशी, गौ-रक्षा, गंगा शुद्धिकरण, एकल विद्यालय और शिवगंगा जैसे राष्ट्रवादी व सामाजिक अभियानों से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे भारत माता की आरती, राष्ट्र देव श्रीराम, राष्ट्र कथा और बाबा उवाच जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दुनियाभर में 1500 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुके हैं। अमेरिका, कनाडा, यूरोप और वेस्ट इंडीज सहित कई देशों में वे 25 वर्षों से हिंदी और हिंदुत्व की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

पर्यावरण और राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहन देने के लिए उन्होंने गंगासागर से गंगोत्री, ब्रह्मपुत्र से गोमती, चंद्रशेखर आजाद युवा चेतना यात्रा, श्री गुरुजी जल चेतना यात्रा, महिला सशक्तिकरण यात्रा, श्रीलंका से अयोध्या श्रीराम वनगमन पथ यात्रा और अयोध्या से जनकपुर श्रीराम पुरुषार्थ यात्रा जैसी कई दीर्घ यात्राएं भी की हैं।

सेंधवा आगमन पर हुए सम्मान कार्यक्रम में राजेश तायल, अंकुश गोयल, सौरभ गर्ग और अंकित गोयल सहित परिजन और मित्र उपस्थित रहे। सभी ने बाबा मोर्य के समाज और राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!