सेंधवा; युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं विवेकानंद स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सेंधवा: स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं. उनके विचारों से युवाओं को अवगत कराने के लिए हर साल 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया जाता है। उक्त विचार संस्था अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मंडलोई ने स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कहे।
उपाध्यक्ष शैलेश जोशी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की प्रमुख शिक्षाओं में आत्म-विश्वास और निडरता, चरित्र निर्माण, मानवता की सेवा, और समग्र शिक्षा (शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास) शामिल हैं, जो व्यक्ति के आंतरिक सामर्थ्य को जगाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित हैं, जैसे ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक रुको मत’।

सचिव अशोक कुमार सकलेचा ने विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकम में स्वागत धनराज पाटिल ने किया कार्यकम का संचालन मीना सोनी ने किया। प्रश्न मंच का संचालन शालिनी गुप्ता और नेहा कुमरावत ने किया एवं पूर्व अध्यक्ष बी एल जैन द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए दूरभाष पर संदेश दिया।

इस उपलक्ष्य पर कोषाध्यक्ष दीपक लालका,उपसचिव मनोज कानूनगो, भूतपूर्व अध्यक्ष दिलीप कानूनगो और भूतपूर्व उपाध्यक्ष महेश सोनी , हेमंत खेड़े,राहुल मंडलोई एवं कालेज स्टाफ उपस्थित रहे।



