सेंधवा: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “उमंग उत्सव” का शुभारंभ
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू, अतिथियों ने युवाओं को प्रतिभा निखारने का संदेश दिया

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन “उमंग उत्सव” का बुधवार को शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र और अतिथि
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बंसती बाई यादव, अध्यक्ष नगर पालिका सेंधवा ने की। विशेष अतिथि राहुल पंवार मंडल अध्यक्ष भाजपा सेंधवा शहर, हुकुम पंवार मंडल अध्यक्ष भाजपा सेंधवा ग्रामीण, कृष्ण कुमार जमरे मंडल अध्यक्ष भाजपा शाहपुरा, गणेश राठोड़, विवेक तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति सोनी, प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले एवं डॉ एम एल अवाया मंचासीन रहे।

दीप प्रज्वलन और वार्षिक प्रतिवेदन
मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
अपने हुनर को तरासने का कार्य करें।
इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक तिवारी ने कहा, उमंग उत्सव आपको मंच प्रदान कर रहा है अपनी प्रतिभा को निखारने का, इसलिए आप इसमें जरूर भाग लेकर अपने हुनर को तरासने का कार्य करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में युवाशक्ति का योगदान अहम है, इसलिए आप राष्ट्र प्रेम के भाव को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

मण्डल अध्यक्ष भाजपा शाहपूरा कृष्ण कुमार जमरे ने समाज के विद्यार्थियों को अपनी बोली में कहा, हमारा समाज अब जागरूक हो रहा है, पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब आपके सपने केवल शिक्षक बनने तक सीमित न रहकर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज को ऊंचा उठाने का होना चाहिए।
लक्ष्मी शर्मा भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ने विद्यार्थियों से कहा, शासन की कई योजनाएं आपको मौके दे रही हैं अपनी उड़ान भरने का। यह आपका सही समय है जब आप अपनी उड़ान की सहायता से समाज और देश का नाम रोशन करने में सहभागी बनेंगे।

भाजपा नेता गणेश राठोड़ ने कहा कि समय के पीछे भागने की बजाय उसे समझने और अपना बना लेने की जरूरत है। आप अपना भविष्य बनाने पर फोकस करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, मां-बाप के पैसों खर्च करना आसान है, मगर पैसों की महत्ता तो खुद के कमाये पैसों से ही समझ आती है।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बंसती बाई यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि आप यहां पढ़ने के लिए आते हैं, तो यह आपका फर्ज हो जाता है कि आप भी मां-बाप और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। संचालन डॉ जितेश्वर खरते एवं आभार डॉ वैशाली मोरे ने माना।
प्रतियोगिताएं और परिणाम
“उमंग उत्सव” के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, सुगम संगीत एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रंगोली में प्रथम हिमांशी जोशी, द्वितीय किरमा सोलंकी एवं तृतीय मीना रहीं। मेहंदी में प्रथम आस्था वर्मा, द्वितीय दिव्या मोरे एवं तृतीय शिफा खान रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम निखिल पाटिल रहे।
सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम नीलम सोहने, द्वितीय अजय नरगावे, तृतीय किरमा सोलंकी और आकाश चौहान रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम भगवती प्रजापत, द्वितीय अंकित कनौजे एवं तृतीय इमाद वासिल रहे। सुगम संगीत एवं फैंसी ड्रेस के निर्णायक प्रतिक भावसार एवं कुशल शर्मा रहे। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज से विद्यार्थियों का दिल जीत लिया।
आयोजन में सहयोग
इन प्रतियोगिताओं को प्रो मीतु मोतियानी, डॉ संगीता परमार, प्रो कीर्ति कापुरे, प्रो रानु पाटिदार, डॉ अखलाक खान, प्रो नितिन डावर, प्रो निलेश ठाकुर, प्रो जितेन्द्र सूर्यवंशी, प्रो संतोष पटेल, डॉ मनोज तारे, डॉ कलीराम पाटिल, डॉ जितेंद्र साइखेड़िया, डॉ महेश बाविष्कर, प्रो तपन चौबे ने संपन्न कराया। सुगम संगीत एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में संचालन प्रो इरशाद मंसूरी एवं आभार डॉ राहुल सूर्यवंशी ने माना।



