अपराधमुख्य खबरेसेंधवा

48 घंटे में पिकअप लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

मुंबई से बनारस जा रहे चालक से छिनाझपटी कर नया पिकअप वाहन और मोबाइल लूटे गए थे, तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस।

जनोदय पंच. वरला पुलिस ने 48 घंटे में पिकअप वाहन लूट की घटना का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटा गया वाहन ग्राम वाक्या के जंगल से जर्जर हालत में मिला। आरोपियों से टायर, स्टेयरिंग, बैटरी, हेडलाइट, मोबाइल सहित सामग्री जब्त की गई। 2 आरोपी फरार हैं।

दिनांक 02.02.2026 को फरियादी उदलसिंह पिता तेजराम चौधरी उम्र 37 साल निवासी मवई जिला जालौन उत्तरप्रदेश ने थाना वरला में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह दिनांक 31.01.2026 को मुंबई कांदावली नयागांव से नई पिकअप मैक्स वाहन लेकर बनारस जा रहा था।

फरियादी के अनुसार, नासिक से तीन व्यक्तियों को सेंधवा तक 200 रुपये प्रति व्यक्ति भाड़े पर बैठाया गया था। आरोपियों ने टोल टेक्स बचाने की बात कहकर वाहन को टोल टेक्स के अगल-बगल के रास्तों से निकालकर पलासनेर तक पहुंचाया। इसके बाद सेंधवा टोल टेक्स का पैसा बचाने का बोलकर पलासनेर से सोलवन-दृमालवन रास्ते पर ले गए।

सोलवन के पास इमली घाटी के पुलिया पर आरोपियों ने एक अन्य साथी को बुलाया और पिकअप वाहन से रास्ता रोककर फरियादी उदलसिंह के साथ छिनाझपटी की। आरोपियों ने फरियादी के कब्जे से नया पिकअप वाहन और उसका मोबाइल छिन लिया और फरार हो गए।


अपराध पंजीबद्ध, पुलिस टीम गठित

थाने पर सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा प्रकरण में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 309(4) बीएनएस (लूट) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर द्वारा अनुभागीय अधिकारी अजय वाघमारे को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी वरला नारायण रावल को अज्ञात आरोपियों की पतारसी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के आधार पर तत्काल टीम का गठन किया गया।


सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य, जंगल से मिली पिकअप

जांच के दौरान सायबर सेल बड़वानी/सेंधवा के अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क कर तकनीकी रूप से साक्ष्य एकत्रित किए गए। पतारसी के दौरान जानकारी मिली कि लूटा गया वाहन ग्राम वाक्या के जंगल में एक पहाड़ी के ऊपर जर्जर अवस्था में है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की और वाहन को प्रकरण में जब्त किया। वाहन से 05 नग टायर, वाहन का स्टेयरिंग, बैटरी और लाइट आरोपियों द्वारा निकाल लिए गए थे।


मुखबिर सूचना पर सागर पकड़ा, अन्य साथियों के नाम सामने आए

दिनांक 04.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लुटे हुए वाहन में ग्राम मोहाला के एक व्यक्ति जिसका नाम सागर है, को देखा गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सागर पिता सुभान मोरे 22 साल निवासी मोहाला थाना सेंधवा ग्रामीण को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और घटना में शामिल अपने साथीगण खजान पिता दितला भिलाला निवासी मोहाला, सुनील पिता रिछा भिलाला निवासी मोहाला, निहाल पिता रिछा जाति बिलाला निवासी मोहाला और रविन्द्र पिता टेटा जाति भिलाला निवासी मोहाला के नाम बताए।


तीन गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद, दो आरोपी फरार

आरोपी सागर की निशानदेही पर लूटे हुए वाहन से निकाला गया सामान और घटना में प्रयुक्त उसकी स्वयं की पिकअप वाहन उसके घर ग्राम मोहाला से जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने ग्राम मोहाला से खजान पिता दितला भिलाला 25 साल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी लूट की सामग्री विधिवत जब्त की।

दिनांक 05.02.2026 को प्रकरण के आरोपी सुनील पिता रिछा भिलाला 20 साल को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से भी लूट की सामग्री जब्त की गई। प्रकरण में अन्य दो आरोपी निहाल और रविन्द्र फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. सागर पिता सुभान मोरे, 22 साल, निवासी मोहाला, थाना सेंधवा ग्रामीण

  2. खजान पिता दितला भिलाला, 25 साल, निवासी मोहाला, थाना सेंधवा ग्रामीण

  3. सुनील पिता रिछा भिलाला, 20 साल, निवासी मोहाला, थाना सेंधवा ग्रामीण


फरार आरोपी

  1. निहाल पिता रिछा, जाति भिलाला, निवासी मोहाला, थाना सेंधवा ग्रामीण

  2. रविन्द्र पिता टेटा, जाति भिलाला, निवासी मोहाला, थाना सेंधवा ग्रामीण


जप्त मश्रुका

1) आरोपी सागर से

  • आरोपी का पिकअप वाहन क्रमांक डच्10ळ3045, कीमत 04 लाख रुपये

  • लूटे हुई पिकअप के 02 नग टायर, कीमत 8000 रुपये

  • लोहे का व्हील पाना, कीमत 500 रुपये

  • एंड्रायड मोटोरोला मोबाइल, कीमत 5000 रुपये

2) आरोपी खजान से

  • एक नग बैटरी, कीमत 6000 रुपये

  • दो नग पिकअप के हेडलाइट, कीमत 8000 रुपये

  • एक वीवो एंड्रायड मोबाइल, कीमत 5000 रुपये

3) आरोपी सुनील से

  • पिकअप का स्टेयरिंग, कीमत 5000 रुपये

  • लूटे हुई पिकअप के 02 नग टायर, कीमत 8000 रुपये

  • पिकअप की चाबी, कीमत 1000 रुपये

  • एक ओप्पो मोबाइल, कीमत 5000 रुपये


विशेष भूमिका

निरी. नारायण रावल, उनि. कृष्णा मंडलोई, सउनि धनेश्वर पाटील, सउनि संजय पाटीदार (सायबर सेल सेंधवा), प्रआर. 428 दिपक, प्रआर. 180 योगेश पाटील (सायबर सेल बडवानी), प्रआर. 291 रवि कनासे, आर. 608 जयराम, आर. चा. 556 सतीश, आर. 591 नीरज डांगरे (सायबर सेल सेंधवा)।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!