खंडवा-बुरहानपुरमुख्य खबरे

पंधाना विधानसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक सौगात, छैगांव माखन–खंडवा फोरलेन सड़क को मिली मंज़ूरी, 96.33 करोड़ की बड़ी परियोजना

खंडवा। मुश्ताक मंसूरी।पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए क्षेत्र को एक और बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। छैगांव माखन से खंडवा तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 10.475 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन सड़क पर कुल 96.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में पंधाना विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे की सक्रिय भूमिका निर्णायक रही। विधायक मोरे ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन–प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा और तकनीकी, प्रशासनिक एवं जनहित के पहलुओं को मजबूती से प्रस्तुत किया। उनके सतत प्रयासों और दृढ़ संकल्प के चलते यह बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है।
फोरलेन सड़क बनने से पंधाना विधानसभा क्षेत्र को न केवल खंडवा से तेज़ और सुरक्षित संपर्क मिलेगा, बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों को भी सीधा लाभ होगा। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इस उपलब्धि पर विधायक छाया गोविंद मोरे ने माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना पंधाना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की आवाज़ को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना और विकास को धरातल पर उतारना—यही पंधाना विधायक की पहचान बनती जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!