बड़वानी ; स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अमेरिका के सुपर स्पेशलिटी चिकित्सक द्वारा दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग

जनोदय पंच। बड़वानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री महेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहनलाल पाटीदार के संयुक्त तात्वाधान में 24 जनवरी 2026 को एडीआर भवन के कान्फ्रेस हॉल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में साई बाबा जीवन धारा हास्पिटल में आये अमेरिका के प्रसिद्ध चिकित्सकों को टीम द्वारा न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, चीफ लीगल एड डिफेंस के सदस्यगणो को बताया कि अचानक किसी भी व्यक्ति को आकस्मिक परिस्थिति में सी. पीआर कैसे दे, हार्ट को पम्पपिंग, की प्रक्रिया को विस्तृत में सिखाया। अमेरिका से आये चिकित्सकों की टीम द्वारा हार्ट अटेक, व हदय से जुड़े बीमारियों के लक्षण, ब्लाकेज के लक्षण आदि के लक्षणों को बताया व लक्षण दिखने पर तुरता हास्पिटल व संबंधित चिकित्सक से परामर्श व जॉचं हेतु कहा गया।
शिविर में श्री जैन प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि आकस्मिक परिस्थति में समय की कमी में सीपीआर के जीवनदायनी प्रकिया है इसका प्रयोग करने से विकट समय में व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। हर व्यक्ति को इसका प्रशिक्षण लेना चाहिये। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से जिला न्यायालय बडवानी के न्यायाधीशगण अधिवक्तागण, एवं न्यायालय के कर्मचारीगण का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में मुख्यत बी.पी. शुगर, ईसीजी आदि 100 व्यक्तियों की जाँच की गई।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश मो. रईश खान, श्री मानवेन्द्र पवार द्वित्तीय अपर जिला न्यायाधीश बड़वानी प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री चंदनसिंह चौहान, श्री महेन्द्र सिंह रावत व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड बड़वानी, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव कनिष्ठ खण्ड/न्यायिक मजि. बड़वानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, सोहनलाल पाटीदार अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बड़वानी, सचिव श्री नुरूज्जमा शेख समस्त अधिवक्तागण बड़वानी, रोटरी क्लब के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।
श्री सोहनलाल पाटीदार अध्यक्ष अधिवक्ता संघ एवं समस्त अधिवक्तागण ने स्वास्थ्य परीक्षण में अमेरिका से आये चिकित्सक की टीम एवं साई बाबा जीवन धारा हास्पिटल की टीम का आभार जताया।



