सेंधवा
सेंधवा में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहरी स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण
नगर पालिका परिषद सेंधवा में अधिकारियों ने स्वच्छता व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

जनोदय पंच, सेंधवा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सेंधवा, जिला बड़वानी में शहरी स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु एस.डी.एम., तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर की समग्र सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का निरीक्षण किया गया एवं गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) की स्थिति की जांच की गई। नागरिकों द्वारा कचरा पृथक्करण के नियमों का पालन किए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया।



