खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेराजनीति

पानसेमल में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और विधायक श्याम बर्डे ने किया बिरसा मुंडा जयंती स्थल का निरीक्षण

14 नवंबर को मोरतलाई में होगा भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह, मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में

पानसेमल। रमन बोरखड़े। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और विधायक श्याम बर्डे ने किया, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

ग्राम मोरतलाई में आयोजित होने वाले भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव एवं जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने किया। उन्होंने आयोजन स्थल और हेलीपैड पर पहुंचकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जयति सिंह, एसपी जगदीश डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

भव्य आयोजन की तैयारी

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के जनजातीय समाज की अस्मिता और गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे जननायकों के त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान को स्मरण करने का अवसर है। उनकी जीवन यात्रा आज भी प्रेरणास्रोत है, जो समाज को आत्मबल और एकता का संदेश देती है।


विधायक ने की अपील  

विधायक श्याम बर्डे ने क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, जिला महामंत्री सचिन चौहान, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जनोदय पंच समाचार नेटवर्क से जुड़ें

मप्र के सभी जिलों एवं तहसील स्तर पर जनोदय पंच समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल और वेब पोर्टल के लिए संवाददाता नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति हमसे संपर्क करें —

सबसे तेज़, सबसे विश्वसनीय, मप्र और आदिवासी अंचल की धड़कन – जनोदय पंच

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!