मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी: राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नागलवाड़ी में तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर ने नागलवाड़ी में तैयारियों का जायजा लिया

जनोदय पंच। बड़वानी। महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के राजपुर क्षेत्र के नागलवाड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने मंगलवार नागलवाड़ी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेटिग, पार्किंग व्यवस्था और आवागमन के रास्तों का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो।

बाबा भिलट देव के दर्शन और सुख-समृद्धि की कामना

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने नागलवाड़ी स्थित सुप्रसिद्ध बाबा भिलट देव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवड़िया संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!