खरगोन-बड़वानी

बड़वानी के आदर्श महाविद्यालय में बसंत पंचमी पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का व्याख्यान आयोजन

बड़वानी; शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती का पूजन कर बसंत उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के पूजन अर्चन कर सरस्वती वंदना आरती संगीता और लता ने प्रस्तुत की इसके पश्चात व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ

इस अवसर पर अपने व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि यह बसंत उत्सव प्रकृति पूजन ज्ञान और प्रकाश का उत्सव है। यह समय आनंद का, उल्लास का है जैसे पेड़ पौधों पर पुष्प पल्लवित होकर खिलते हैं। उसी प्रकार मानव भी प्रसन्न होकर प्रकृति के उत्सव में स्वयं को आत्मसात कर लेता है। विद्यार्थियों को प्रकृति के इस सुंदर स्वरूप को अपने जीवन में उतरकर कर्तव्य पथ की ओर आगे बढ़ाना है। मां सरस्वती अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाती है। हम सच्ची आराधना इसकी करते हैं तो हम पर प्रकृति की और भगवती की कृपा होती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ डॉ. बी.एस. मुजाल्दा ने विद्यार्थियों को कहा कि आप निरंतर अध्यापन की की ओर ध्यान केंद्रित करें आज बसंत पंचमी के अवसर पर यह संकल्प ले कि हम ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चरणों में स्वयं को अर्पित कर, समर्पित कर अपने जीवन को सार्थकता प्रदान करेंगे

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. दिनेश पाटीदार ने संचालन करते हुए विद्यार्थियों को कहा कि आज हम ज्ञान की देवी की आराधना कर स्वयं को अज्ञानता से दूर करने का प्रयत्न करते हैं। व्याख्यान कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए डॉ. अनिल पाटीदार ने कहा कि महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रतिदिन विद्यार्थियों के प्रबोधन हेतु गतिविधियां आयोजित होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता हुई। मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर आराधना की गई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!