खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कलेक्टर ने किया स्कूलों का समय परिवर्तित

बड़वानी;   कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले में अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों का संचालन समय में परिवर्तन किया है। इस संबंध में उन्होने आदेश जारी किया है कि 21 अप्रैल 2026 से कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन आगामी आदेश तक प्रातः 7.30 से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा तथा शैक्षणिक स्टाफ 1.30 बजे तक संस्था में उपस्थित रहेंगे। परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार रहेगा, मूल्यांकन कार्य अपने यथावत समय पर संपादित होंगे।

आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 8 बजे से

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने ग्रीष्मकाल में आंगनवाड़ी केन्द्रांे के बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है। तथा गृह भेंट एवं अन्य कार्य हेतु दोपहर 12 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
इस प्रकार है समय सारणी
आंगनवाड़ी खोलना एवं कक्षा की साफ-सफाई प्रातः 8 से 8.30 बजे तक, बच्चों का स्वागत एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई का अवलोकन करना प्रातः 8.30 से 9 बजे तक, सामूहिक गतिविधियों का आयोजन प्रातः 9 से 9.30 बजे तक, नाश्ता प्रातः 9.30 बजे से 10 बजे तक, बच्चों के खेल एवं गतिविधियों का आयोजन प्रातः 10 से 11 बजे तक, भाषा एवं साक्षरता तथा पूर्व कौशल, रचनात्क गतिविधियों का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, बच्चों को भोजन पश्चात् आंगनवाड़ी केन्द्र से छुट्टी एवं बच्चों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाना दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा गृह भेंट एवं अभिलेखों का संधारण दोपहर 12.30 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!