सेंधवा

सेंधवा। हाईजंप में करण डावर ने 58 इंच कूदकर किया चौंकाया, छात्रा वर्ग में नंदिनी कवछे रही अव्वल

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में खेलकूद का चौथा दिन, हाईजंप-लांगजंप-कबड्डी में दिखा दमखम

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अन्तर्गत खेल खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार हाईजंप , लांग जंप एवं कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कि गई । हाई जंप (छात्रा) में प्रथम नंदिनी कवछे एंव कविता अहिरे द्वितीय रहीं ।

और हाई जंप (छात्र) में करण डावर प्रथम, विक्रम तरोले द्वितीय एवं राजेश तरोले तृतीय रहे । हाईज्ंप में छात्र करण डावर ने 58 इंच ऊंचा कूदकर चकित किया । लांगजंप (छात्रा) में प्रथम नंदिनी कवछे, द्वितीय अदिति चौहान एवं तृतीय कविता अहिरे रहीं । लांग जंप (छात्र) में प्रथम राजेश तरोले, द्वितीय विक्रम तिरोले एवं कमल सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे ।


कब्बड्डी प्रतियोगिता (छात्रा) में बीए की टीम विजेता रही।कब्बड्डी (छात्र) में होस्टल की टीम विजेता रही । इन प्रतियोगिताओं को निर्विवादित संपन्न कराया वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ संतोषी अलावा , डॉ संतरा चौहान, डॉ भोलाराम बाम्हणे , डॉ मनोज तारे , डॉ विकास पंडित, डॉ अखलाक खान,प्रो . बलराम डूड़वे एंव डॉ. विष्णु निकुम ने संपन्न करवाई ।
यह सम्पूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले के मार्गदर्शन में आयोजित कि जा रही है ।यह जानकारी खेल संयोजक डॉ विक्रम जाधव एंव क्रिड़ाधिकारी डॉ अविनाश वर्मा ने दी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!