सेंधवा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस ने कुपोषित बच्चों, नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को गरम कपड़ों का वितरण किया

जनोदय पंच। सेंधवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज सिविल हॉस्पिटल सेंधवा में एक जनसेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

म.प्र. किसान कांग्रेस जिला बड़वानी के जिला अध्यक्ष श्री सिलदार सोलंकी के नेतृत्व में कुपोषित बच्चों, नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को गरम कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद परिवारों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं तथा बच्चों एवं माताओं का हालचाल भी जाना गया।

श्री सिलदार सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनसेवा के कार्यों के प्रति समर्पित रही है और आज का कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने जीतू पटवारी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र गाड़वे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अमित गुर्जर मंडलम अध्यक्ष, संजय गुप्ता, अभिषेक ठक्कर, गजेंद्र सोलंकी, खूमसिंह कन्नौज, शोभाराम पटेल, प्रताप डुडवे, बबलू स्वामी, राकेश जाधव सहित कांग्रेसजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई और सेवा भावना के साथ पूरे आयोजन को सफल बनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!