सेंधवा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जयंत शर्मा के नेतृत्व में महिला मंडल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित, सफाई कर्मचारी महिलाओं का सम्मान और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

जनोदय पंच। सेंधवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बड़वानी, लक्ष्मी जयंत शर्मा द्वारा सेंधवा में महिला सफाई कर्मचारियों का एवं अस्पताल की सफाई कर्मचारी महिलाओं का फूलमाला से स्वागत किया गया तथा सभी के लिए स्वल्पाहार रखा गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि महिला दिवस पर हर महिला का सम्मान होता है, लेकिन जो शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने में योगदान देती हैं, उनकी ओर अक्सर ध्यान नहीं जाता।
महिला मंडल स्कूल में हुआ आयोजन
लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि जो महिलाएं अस्पताल में सफाई का कार्य करती हैं, उन्हें भी उपेक्षित किया जाता है। इसी सोच के साथ महिला मोर्चा द्वारा यह कार्यक्रम महिला मंडल स्कूल में आयोजित किया गया, जहां कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा, जिला आईटी प्रिया पवार, दीपाली जगताप, प्रीति नंदिनी रायजा बाई, उषा जमरे, लीला सावित्रीबाई, लीला घाडगे, जमना, प्रतिभा वाध शामिल रहीं।




