सेंधवा

सेंधवा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय को मिली 16.88 करोड़ की सौगात, छात्र-छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

जनोदय पंच। सेंधवा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सेंधवा के विकास के लिए 16 करोड़ 88 लाख रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने दी।

अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी क्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य द्वारा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल को पत्र लिखकर आवश्यक विकास कार्यों हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की गई थी। जिस पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए विभाग ने यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने बताया कि शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मदों में राशि स्वीकृत की गई है। इसमें संस्था के प्रथम तल के निर्माण हेतु 2 करोड़ 38 लाख रुपए, सेमिनार हॉल एवं इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपए, 50 सीटर बालक छात्रावास एवं 30 सीटर बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 7 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

 

इसके अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 2 करोड़ 82 लाख रुपए तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 14.59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
विकास आर्य ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आदिवासी अंचल में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!