सेंधवामुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

नारायण दासजी हॉस्पिटल के सहयोग से इंटरनेशनल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

जनोदय पंच। सेंधवा। अमेरिका के AIPNO एपिनो क्लब ओहायो के तत्वावधान में मेडिकल यात्रा भारत में 15 से 25 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 21 और 22 जनवरी को दो दिन का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सेंधवा शहर के नारायण दास जी हॉस्पिटल में आयोजित किया गया।

इस शिविर में अमेरिका से आए 20 डॉक्टरों ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं दीं और मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ नारायण दास जी हॉस्पिटल परिसर में स्थित बाबाजी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

शिविर में आए इंटरनेशनल डॉक्टर्स का सामाजिक संस्था सेंधवा के सदस्यों द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर एवं मोती की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमेरिका से आए कमलेश शाह ने सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप यात्रा की जानकारी उपस्थितजनों को दी। संस्था अध्यक्ष गोविंद गोयल ने स्वागत भाषण दिया।

शिविर में हृदय रोग, कैंसर रोग, हड्डी रोग, अस्थमा, पेट संबंधी रोग, फेफड़ों से संबंधित रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, फैमिली फिजिशियन एवं योग टीचर जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहे। महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच भी की गई।

इसके साथ ही विशेष सीपीआर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण अमेरिका से आए डॉक्टरों द्वारा दिया गया, जो आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक कौशल के रूप में उपयोगी है।

कार्यक्रम में नारायण दास जी हॉस्पिटल की मैनेजमेंट टीम और पूरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अमेरिका से आए डॉक्टरों और भारतीय मरीजों के बीच संवाद के लिए इंग्लिश ट्रांसलेशन की व्यवस्था सेंधवा के माउंट लिट्रा स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा की गई।

दो दिन चले इस शिविर में 340 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यक जांचों पर नारायण दास जी हॉस्पिटल द्वारा 40 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई। जिन मरीजों को छोटी सर्जरी की आवश्यकता थी, उन्हें इंदौर स्थित रॉबर्ट नर्सिंग होम में इन्हीं डॉक्टरों द्वारा सर्जरी के लिए परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था सेंधवा के गोविंद गोयल, अंकुश गोयल, प्रो. कालूराम शर्मा, राहुल गर्ग, गौरव तायल, महेश गर्ग, अमित सोनी, पवन ठक्कर, कमल खंडेलवाल, अंकित गोयल, अरविंद कुशवाह, प्रतीक गर्ग, मनीष खले, पवन तायल, राजेश अग्रवाल, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में इंटरनेशनल डॉक्टर्स और नारायण दास जी हॉस्पिटल की मैनेजमेंट टीम को सामाजिक संस्था के सदस्यों द्वारा दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!