सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा: निवाली रोड के गति अवरोधों पर डाली गई सफेद पट्टियां, वाहन चालकों को मिली राहत

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने नेशनल हाईवे विभाग से की थी शिकायत, मीडिया में खबर आने के बाद हुई कार्रवाई

सेंधवा, जनोदय पंच। नगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 752 पर स्थित निवाली रोड पर बनाए गए गति अवरोधों को लेकर उठाई गई आपत्ति का असर अब दिखाई देने लगा है। यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इन गति अवरोधों पर पहले किसी प्रकार की सफेद पट्टी या संकेत चिन्ह नहीं लगाए गए थे, जिससे वाहन चालकों को रात के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत और खबर के बाद कार्रवाई

इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने नेशनल हाईवे विभाग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि निवाली रोड पर कई स्थानों पर गति अवरोध तो बना दिए गए हैं, लेकिन उन पर न तो सफेद रंग की पट्टी पोती गई थी और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए गए थे, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। मामले को मीडिया ने भी गंभीरता से लेते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया।

अब स्पीड ब्रेकरों पर दिखने लगी सफेद पट्टियां

खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और रविवार को नेशनल हाईवे रोड पर बने सभी गति अवरोधों पर सफेद रंग की पट्टियां पोत दी गईं, ताकि दूर से ही वाहन चालकों को गति अवरोध दिखाई दे सके और वे सावधानीपूर्वक वाहन चला सकें। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि सफेद पट्टियां बनने से वाहन चालकों को पहले से ही गति अवरोध की जानकारी मिल सकेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

नगरवासियों ने की पहल की सराहना

नगरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम लोगों के लिए राहतभरा साबित होगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि भविष्य में भी सड़क निर्माण या यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्यों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!