खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; चार वर्ष बाद बहन ने भाई को बांधी राखी, जैन बंधुओ नें 4 वर्षों से लापता बहन को भाइयो से मिलाकर दिया राखी के त्यौहार पर अनमोल उपहार

बड़वानी; चार वर्ष पूर्व मडी बाई सैलाना से मानसिक संतुलन बिगड़ जाने से घर से बिना बताए निकल गई थी , जो भटकते हुए बड़वानी जिले के जुलवानीया पहुच गई थी। महिला चार वर्षों तक जुलवानिया भटकते रहीं, महिला को सुरक्षित स्थान मिले इसके लिए गुरुवार को जुलवानीया के सरपंच सुखलाल आमले एवं भुरा वाडिले ने मानवीय आधार पर बड़वानी के सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को उक्त महिला की परेशानी बताई और महिला की सुरक्षा की दृष्टि से मदद मांगी ।

श्री जैन ने उक्त महिला बड़वानी लेकर आने को कहा, सरपंच एवं भुरा वाडिले अपने निजी वाहन से उक्त महिला को बड़वानी लेकर आए। सामाजिक कार्यकर्त्ता अजित जैन एवं ललित जैन ने उक्त महिला को नगर पालिका द्वारा संचालित रेनबसेरे में रुकवाया। जैन बंधुओ ने महिला को भोजन कराकर महिला का नाम पता पुछा तब महिला ने अपना नाम मडी बताया और सैलाना की निवासी बताया तब जैन बंधुओं ने
सैलाना के सिद्धांर्थ संघवी से उक्त महिला की फोटो और नाम शेयर किया। सिद्धार्थ संघवी नें रतलाम के जिला पंचायत उपाध्यक्ष से संपर्क कर महिला की डिटेल शेयर की तब पता लगा कि उक्त महिला रतलाम जिले के धामनोद के रहवासी है। परिजनों को जानकारी मिलते हो उन्होंने बड़वानी के जैन बंधुओ से संपर्क किया था दो दिन बाद पति वाशु, भाई देवीलाल, पारु, बेटी मंजू साथ ही ग्राम के मनोज आदि लोग परिवार सहित महिला मड़ी बाई को लेने आये।
चार दिन तक महिला की सेवा मे रेन बसेरे के सेवादार अमित गांधी , सौरभ यादव, राहुल यादव, रितेश वास्कले नें अहम भूमिका निभाई । साथ ही महादेव दलाल एवं अशोक मुकाती नें दोनों समय मड़ी बाई के भोजन की व्यवस्था की। परिवाऱ के सदस्यों महिला के मिलने पर खुशी जाहिऱ की ओर बहन ने खुशी से अपने भाई को राखी बांधी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!